उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

मीट की दुकानों के आवंटन की कवायद शुरू, उप नगर आयुक्त ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

हरिद्वार।मीट की दुकानों को शहर से बाहर ले जाए जाने की योजना तहत दुकानों के आवंटन को लेकर नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है।उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए ज्वालापुर के तीन सफाई निरीक्षकों को तीन दिवस के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि ज्वालापुर के शहरी क्षेत्र से मीट की दुकान हटाए जाने को लेकर काफी लंबे समय से तैयारी की जा रही थी, जिसके क्रम में नगर निगम ने सराय में दुकानों का निर्माण भी कर दिया है। अब दुकान आवंटन को लेकर पहल शुरू की गई है।आवंटन से पूर्व उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी द्वारा पत्र जारी कर ज्वालापुर क्षेत्र के सफाई निरीक्षकों से जांच करते हुए वर्तमान में संचालित मीट की दुकानों के संबंध में 11 बिंदुओं की जांच रिपोर्ट मांगी गई है जिससे दुकानों का आवंटन कार्य सही ढंग से संपन्न हो सके।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!