उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

हादसा:युवा अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत से परिजनों में हाहाकार!

हरिद्वार। युवा अधिवक्ता व ग्राम दादूपुर गोविंदपुर प्रधान के रिश्तेदार शोएब मलिक एडवोकेट पुत्र हाजी खुर्शीद की सहारनपुर के गागाहलेडी में हुए एक्सीडेंट में हुई मौत से उनके परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। जिसने भी घटना के बारे में सुना उसने ही सहारनपुर की ओर दौड़ लगा दी। जानकारी के अनुसार शोएब एडवोकेट आज किसी कार्य से सहारनपुर जा रहा था इस दौरान रास्ते में हुई सड़क दुर्घटना में शोएब की दर्दनाक मौत हो गई। शोएब गांव में जिम का संचालन करने के साथ-साथ रोशनाबाद सत्र न्यायालय में भी अधिवक्ता के तौर पर पंजीकृत था। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना का शिकार हुए अधिवक्ता की जल्दही शादी होने वाली थी।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!