हरिद्वार

दुस्साहस : पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर फायरिंग, दो कांस्टेबल घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार / लक्सर।हरिद्वार के लक्सर फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर ले जाए जा रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी विनय त्यागी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
जानकारी के अनुसार, विनय त्यागी को रुड़की जेल से स्पेशल पुलिस वाहन के माध्यम से लक्सर कोर्ट ले जाया जा रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर पर जाम लगने के कारण पुलिस कर्मी वाहन से उतरकर यातायात सुचारु कराने लगे। तभी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने अपराधी को निशाना बनाते हुए गोलियां चला दीं।
फायरिंग में विनय त्यागी गोली लगने से घायल हो गया, वहीं उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कांस्टेबल भी गोली लगने से जख्मी हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पुलिस नाकेबंदी और सुरक्षा इंतज़ामों के बावजूद बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!