उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

अव्यवस्था: अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर मे जलभराव, उपभोक्ता परेशान!

पिछले काफी समय से बदहाल अवस्था मे पड़ा परिसर, बरसात मे कार्यालय मे आने वालो को होती है समस्या... 

हरिद्वार। विधुत वितरण खंड ज्वालापुर का मुख्य कार्यालय बदहाल अवस्था में है। यहां, कार्यालय परिसर मे बड़ा गड्ढा होने के कारण बरसात मे जल भराव की समस्या आती है। जिसके चलते कार्यालय स्टाफ और बिल जमा करने या अन्य विभागीय काम से आने वाले उपभोक्ताओं को भी काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। वही, अधिशासी अभियंता अर्जुन प्रताप सिंह ने जल्द ही व्यवस्था सुधारने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के फाउंड्री गेट के पास अधिशासी अभियंता ज्वालापुर का मुख्य कार्यालय है। यहां प्रतिदिन सैकड़ो उपभोक्ता विभाग से सम्बंधित कामो के लिए आते है। बरसात के मौसम मे उपभोक्ताओं को कार्यालय परिसर मे जलभराव होने के कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही स्टाफ को भी प्रतिदिन कार्यालय आने मे समस्या होती है। यही नहीं उपभोक्ताओं ने कहा कि यह पानी कई दिनों तक एक ही जगह जमा होने के कारण यह डेंगू, मलेरिया और अन्य जानलेवा वेक्टर जनित बीमारियों का कारण बनने वाले वायरस का प्रजनन स्थल बन रहा है। यहां आने से हम लोगो की सेहत पर असर पड़ सकता है साथ ही डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी कई बीमारिया भी लग सकती है।

आफ़ताब, रावेज, अंकित, आहद, समीर, शिवांग, महेश, निकुंज ने कहा की हम ज़ब यहां किसी काम से आते है तो कई बार जल भराव अधिक होने के कारण हमें वापस लौटना पड़ता है। विभाग को मानसून से पहले इसका भराव करना चाहिए। वही, विधुत वितरण खंड ज्वालापुर के अधिशासी अभियंता अर्जुन प्रताप सिंह ने बताया कि व्यवस्था को सुधारने के प्रयास किए जा रहे है। यह मामला सिविल से सम्बंधित है, सिविल के अधिकारियो को इसके लिए अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!