उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

मुख्यमंत्री के नशा मुक्त देवभूमि अभियान पर खरी उतर रही चंपावत पुलिस, अब साढ़े 9 किलो चरस के साथ नेपाली राष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से दिल्ली लेजाकर बेचने की थी तैयारी

नशा तस्करो पर एकाएक कार्रवाई से एसपी अजय गणपति की स्ट्रांग लीड का दिख रहा असर, दस दिनों के भीतर 20 किलो से अधिक चरस बरामद कर चुकी चंपावत पुलिस...

बनबसा। चंपावत पुलिस एसपी अजय गणपति की स्ट्रांग लीड और मुख्यमंत्री उत्तराखंड के देवभूमि नशा मुक्त अभियान पर खरी उतरती नज़र आ रही है। थाना बनबसा व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा एक बार फिर 9.5 किलो ग्राम चरस के साथ नेपाल राष्ट्र के एक नशा तस्कर क़ो गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की खेप क़ो नेपाल से दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहा था। चंपावत पुलिस 10 दिनों के भीतर 20 किलो के करीब अवैध चरस बरामद कर प्रदेश मे नया इतिहास रच रही है।

(फ़ाइल फोटो)

जानकारी के अनुसार प्रदेश भर मे मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चलाया हुआ है। जिसके क्रम मे चंपावत पुलिस नशा तस्करो पर एकाएक कार्रवाई करती नज़र आ रही है। जहाँ, बीते 13 जनवरी क़ो लोहाघाट पुलिस द्वारा 3.5 किलो से अधिक व बीते शनिवार क़ो थाना बनबसा पुलिस द्वारा 6.5 किलो से अधिक अवैध चरस पकड़ी गई थी।

एसपी चंपावत अजय गणपति (फाइल फोटो)

मंगलवार क़ो भी एसपी चंपावत अजय गणपति के सख्त निर्देश पर थाना बनबसा, एसओजी व एसएसबी टीम द्वारा थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत लगने वाली भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित पिलर नंबर 802/2 के पास से एक आरोपी क़ो 9 किलो 555 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी वीर बहादुर बोरा पुत्र धर्म बहादुर बोरा नेपाल स्थित अपने घर मे ही चरस बनाता है। वह दिल्ली बेचने के लिए चरस ले जा रहा था।

वही, थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिह जगवाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैनकार्ड, 680रु. नेपाल राष्ट्र व 2600 रु. भारतीय बरामद हुए है।

गिरफ्तार आरोपी:-

वीर बहादुर बोरा पुत्र धर्म बहादुर बोरा, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम मल्ला डी, वार्ड नंबर 8, थाना पूर चौकी, जिला बैतडी, नेपाल राष्ट्र।

पुलिस टीम मे:-

1- थानाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिह जगवाण (थानाध्यक्ष बनबसा)

2- उनि. मनीष खत्री, प्रभारी एसओजी चम्पावत।

3- उनि. जितेन्द्र सिंह बिष्ट, थाना बनबसा।

4- हे.का. मतलूब खान एसओजी।

5- हे.का. गणेश बिष्ट एसओजी।

6- का. उमेश राज एसओजी।

7- का. नवल किशोर एसओजी।

8- का. जगदीश कन्याल थाना बनबसा।

SSB टीम बनबसा:-

1. निरीक्षक लाल चन्द।

2. उनि. विकास कुमार।

3. हे.का. रंजीत कुमार।

4. हे. का. अजय कुमार।

5. का. विजेंद्र।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!