उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

उपलब्धि: रंग ला रही कप्तान अजय गणपति की मुहिम, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चंपावत पुलिस का नशा माफियाओ के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान

थाना बनबसा पुलिस ने 6.5 किलो से अधिक अवैध चरस के साथ नेपाली राष्ट्र के दो नशा तस्कर क़ो किया गिरफ्तार

चंपावत। नशा माफियाओ के खिलाफ जीरो टोलेरेंस पॉलिसी के तहत अभियान चलाते हुए कप्तान अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा एक बार फिर भारी मात्रा मे चरस क़ी खेप बरामद क़ी गई है। थाना बनबसा पुलिस द्वारा 6 किलो 500 ग्राम के करीब चरस के साथ दो नेपाली राष्ट्र के तस्करो क़ो गिरफ्तार किया गया है। एसपी द्वारा पुलिस टीम क़ो पांच हज़ार का इनाम भी सौंपा गया है। चंपावत के कप्तान अजय गणपति द्वारा चार्ज संभालने के बाद से ही नशा माफियाओ के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया हुआ है। जिसका खासा असर भी नज़र आ रहा है। पूर्व मे भी थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा 4 किलो के करीब चरस के साथ 3 अंतर्राजय नशा तस्करो क़ो गिरफ्तार किया गया था।

फोटो- गिरफ्तार आरोपी।

जानकारी के अनुसार मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त बनाये जाने के निर्देशों के क्रम में एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। चरस तस्करी की सुचना पर शनिवार क़ो थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत शारदा नदी के तटबन्ध के निकट प्रभारी शारदा बैराज, थाना बनबसा पुलिस टीम व एसएसबी बनबसा टीम की संयुक्त चैकिंग के दौरान दो आरोपियों क़ो 6 किलो 565 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिह जगवाण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूरन बूढ़ा पुत्र भवी बूढ़ा निवासी लेकगॉउ जिला बंजाग कंचनपुर, शुक्लाफांटा थाना चैनपुर नेपाल राष्ट्र के कब्जे से 3 किलो 465 ग्राम अवैध चरस तथा आरोपी रविन्द्र बूढ़ा पुत्र फिट्टू बूढ़ा लेकगॉउ जिला बंजाग कंचनपुर, शुक्लाफांटा थाना चैनपुर नेपाल राष्ट्र के कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी आरोपी:-

1. पूरन बूढ़ा पुत्र भवी बूढ़ा उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी गा.वि.स. लेकगॉउ जिला बंजाग कंचनपुर वार्ड नं. 07 न.पा. शुक्लाफांटा थाना चैनपुर नेपाल राष्ट्र।

2. रविन्द्र बूढ़ा पुत्र फिट्टू बूढ़ा उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी गा.वि.स. लेकगॉउ जिला बंजाग कंचनपुर वार्ड नं. 07 न.प%

बरामदगी:-

अभियुक्त पूरन बूढ़ा के कब्जे से 03 किलो 465 ग्राम अवैध चरस तथा अभियुक्त रविन्द्र बूढ़ा के कब्जे से 03 किलो 100 ग्राम अवैध तरस बरामद।

पुलिस टीम:-

1. थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिह जगवाण।

2. उ.नि. ललित पाण्डेय ( प्रभारी शारदा बैराज चौकी बनबसा )

3- हे.का. सीपी जगवीर सिह

4- एसएसबी टीम बनबसा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!