उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए, आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को ₹500 प्रतिदिन मानदेय दिया जाए — भगवत प्रसाद मकवाना

हरिद्वार। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं, कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एमएस एक्ट के तहत सफाई कर्मचारियों के सर्वेक्षण और पंजीकरण की जानकारी मांगी, जिस पर नगर निगम, पालिकाओं व पंचायतों द्वारा स्पष्ट जानकारी न देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना तैयारी या अधूरी जानकारी के बैठक में शामिल होने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सीवरेज, रेलवे ट्रैक, नालियों व सेफ्टी टैंक में कार्यरत कर्मचारियों को पीपीई किट उपलब्ध कराई जाए और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को ₹500 प्रतिदिन मानदेय पर भुगतान किया जाए। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत जिन सफाई कर्मियों को ठेकेदारों ने हटाया है, उन्हें पुनः कार्य पर रखा जाए तथा कम वेतन देने वाले ठेकेदारों से वसूली कर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए। मकवाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए और सभी कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। उन्होंने साफ कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़ी किसी भी योजना या सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!