उत्तराखंडहरिद्वार

बैरागी अखाड़ों को बैरागी कैंप में लीज पर भूमि दी जाए — रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 30 नवम्बर। कुंभ मेला—2025 की तैयारियों को लेकर डामकोठी में हुई महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी समेत तीनों बैरागी अनी अखाड़ों के प्रमुख संतों ने मुख्यमंत्री से बैरागी कैंप में स्थाई रूप से भूमि लीज पर दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई।
मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि आदि-अनादि काल से हर कुंभ और अर्द्धकुंभ में तीनों बैरागी अखाड़ों के शिविर बैरागी कैंप में ही लगते आए हैं, इसी कारण इस क्षेत्र को बैरागी कैंप नाम मिला। इसलिए जिस भूमि पर बैरागी अखाड़ों के शिविर पारंपरिक रूप से लगते आए हैं, उसे स्थायी रूप से लीज पर अखाड़ों को दिया जाना चाहिए, ताकि स्थाई निर्माण कराया जा सके।

विधायक मदन कौशिक ने भी इस मांग का समर्थन किया और मुख्यमंत्री से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की।

सरकार हर बार आश्वासन देकर भूल जाती है” — श्रीमहंत राजेंद्रदास

अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद एवं श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि बैरागी अखाड़े प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सालों से यह मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि कुंभ 2021 में सरकार द्वारा मिली धनराशि से किए गए निर्माण कार्यों को प्रशासन ने बीच में ही रोककर ध्वस्त कर दिया, जिससे अखाड़े खासे आहत हैं।

उन्होंने तीनों अखाड़ों को जल्द से जल्द स्थाई रूप से लीज पर भूमि आवंटित करने की मांग दोहराई और समर्थन करने पर समस्त संत समाज का आभार व्यक्त किया।

अन्य संतों ने भी जताया समर्थन

श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़े के श्रीमहंत मुरलीदास, श्रीपंच दिगंबर अनी अखाड़े के श्रीमहंत वैष्णों दास, महंत मोहनदास, महंत रामजी दास, महंत रामेश्वरदास, महंत रामशरण दास, महंत माधवदास समेत कई संतों ने बैरागी अखाड़ों की मांग को न्यायसंगत बताते हुए समर्थन किया।

मुखिया महंत दुर्गादास, कोठारी महंत जसविंदर सिंह, महंत साधनानंद तथा महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने भी मुख्यमंत्री से बैरागी अखाड़ों को स्थाई लीज पर भूमि देने की अपील की।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!