उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

विजिलेंस की एक और बड़ी कार्रवाई, 25 हज़ार की रिश्वत लेते अवर अभियंता गिरफ्तार

नगर निगम कार्यालय से दबोचा, विजिलेंस की एकाएक कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप...👆

देहरादून। विजिलेंस की ट्रैप टीम क़ो भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों की धरपकड़ में एक और सफलता हाथ लगी है। ट्रैप टीम द्वारा अब नगर निगम हल्द्वानी में तैनात एक अवर अभियंता को 25 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर जेल भेज दिया गया है।

फोटो- एडीजी विजिलेंस वी. मुरुगेशन।

जानकारी के अनुसार एडीजी विजिलेंस वी. मुरुगेशन के सख्त निर्देश पर एसपी विजिलेंस के नेतृत्व मे ट्रेप टीम द्वारा भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों पर एकाएक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और राजस्व विभाग के बाद ट्रैप टीम द्वारा अब नगर निगम हल्द्वानी मे तैनात एक अवर अभियंता को 25 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी स्ट्रीट लाइट का कार्य पूर्ण होने के बाद अवर अभियंता द्वारा भेजी जाने वाली फीडबैक रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।

फ़ाइल फोटो।

इसके बाद शिकायतकर्ता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए विजिलेंस की ट्रैप टीम द्वारा नगर निगम हल्द्वानी के कार्यालय से 25 हज़ार की रिश्वत लेते अवर अभियंता खष्टी बल्लम उपाध्याय क़ो गिरफ्तार किया गया। एसपी विजिलेंस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप टीम को एडीजी विजिलेंस द्वारा पुरस्कार भी दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!