हरिद्वार में मेगा स्वच्छता अभियान, सिडकुल स्थित Synokem Lifesciences में चला विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाए जाने के उद्देश्य से 25 नवंबर से व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार के नेतृत्व में शुक्रवार, 7 फरवरी 2026 को जनपद भर में मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
मेगा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र स्थित Synokem Lifesciences Pvt. Ltd. परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख श्री प्रशांत कुमार, गिरीश बुघानी, मनीष पाल सिंह रौतेला सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना तथा स्वच्छ भारत मिशन की भावना को जन-जन तक पहुँचाना रहा। अधिकारियों ने कर्मचारियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील भी की।



