नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार : SSP नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों पर त्वरित एक्शन, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा की अगुवाई में बड़ी सफलता

हरिद्वार।श्यामपुर क्षेत्र में 06 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अशोभनीय हरकत के मामले में हरिद्वार पुलिस ने तेजी दिखाते हुए नामजद आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त तहरीर के अनुसार कांगड़ी निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि शिव कुमार बाबा नामक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी की। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम ने सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से 23 अप्रैल 2026 को आरोपी शिव कुमार बाबा को तिरछा पुल क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस पूरे प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के स्पष्ट और सख्त निर्देशों का असर दिखा, वहीं थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही। हरिद्वार पुलिस महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता के साथ सख्त कार्रवाई कर रही है।
आरोपी
शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर, निवासी कांगड़ी, थाना श्यामपुर, हरिद्वार
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल, उपनिरीक्षक रचना पठानिया, हे0 कांस्टेबल कुलदीप सिंह



