हरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस का जनजागरूकता अभियान : स्कूल में लगाई चेतना की कक्षा—चाइनीज मांझे के खतरे बताए

ज्वालापुर, हरिद्वार। शनिवार को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस ने चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों को रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर और प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज ज्वालापुर में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

चौकी प्रभारी रेल उ0नि0 समीप पाण्डेय ने बैनर एवं उदाहरणों के माध्यम से चाइनीज मांझे के दुष्प्रभावों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि यह मांझा बेहद खतरनाक होता है, जो न केवल पतंग उड़ाने वाले युवक के लिए बल्कि राहगीरों, बाइक चालकों और पक्षियों तक के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

कार्यक्रम में मौजूद विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्थानीय पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी छात्रों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि पूरे थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। किसी भी दुकान या व्यक्ति द्वारा इसे बेचते पाए जाने पर तुरंत पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

ज्वालापुर पुलिस ने छात्रों और नागरिकों से आग्रह किया कि यदि कहीं भी चाइनीज मांझा बिकता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि हादसों को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस की यह पहल क्षेत्र में लोगों द्वारा सराहनीय बताई जा रही है, और मौके पर मौजूद नागरिकों ने भी पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा की।

पुलिस टीम

श्री कुंदन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर

उ0नि0 समीप पाण्डेय, चौकी प्रभारी रेल

का0 अमित गौड़

का0 संजय रावत

का0 सुनील शर्मा

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!