उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

मानवता की मिसाल : ज्वालापुर पुलिस की सतर्कता से चंद घंटे में परिजनों से मिली बिछड़ी मासूम

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए रविवार को गुम हुई 5 वर्षीय बच्ची अनाया पुत्री साहिल को कुछ ही घंटों में उसके परिवार से मिलवा दिया।

23 नवंबर को राहगीरों द्वारा बच्ची कोतवाली ज्वालापुर लाई गई। बच्ची केवल अपना और अपने पिता का नाम ही बता पा रही थी। इसके बाद कोतवाली ज्वालापुर की महिला हेल्प डेस्क टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों पर बच्ची की फोटो प्रसारित कराई।

इस पहल का परिणाम जल्द ही सामने आया और कुछ ही देर में बच्ची के परिजनों का पता चल गया। परिजन तत्काल कोतवाली पहुंचे और बताया कि वे शेखपुरी, थाना गंगनहर रुड़की के रहने वाले हैं और रिश्तेदारी में ज्वालापुर आए थे, जहां बच्ची खेलते-खेलते गुम हो गई थी। परिजन काफी समय से बाजार में उसकी तलाश कर रहे थे।

ज्वालापुर पुलिस की तत्परता और सोशल मीडिया के सही उपयोग से बच्ची सुरक्षित अपने परिवार से मिल गई। परिजनों ने ज्वालापुर पुलिस का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम

1. म0का0 रीता रावत – महिला हेल्प डेस्क, कोतवाली ज्वालापुर

2. म0का0 पूनम सोरियाल – महिला हेल्प डेस्क, कोतवाली ज्वालापुर
3.

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!