हरिद्वार

मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि: मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का धंधा चलाने वाला दबोचा

लक्सर। मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत हरिद्वार SSP के निर्देश पर पुलिस की नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने नशीले कैप्सूल बेचने वाले एक मेडिकल स्टोर संचालक को रंगे हाथ पकड़ा है।

पुलिस टीम रविवार देर शाम बालावाली तिराहा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वंशीका मेडिकल स्टोर चलाने वाला मेडिकल संचालक युवाओं को अवैध नशीले कैप्सूल बेचता मिला। आरोपित मेडिकल स्टोर की आड़ में लंबे समय से नशीली दवाओं का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने मौके से 112 नशीले कैप्सूल बरामद किए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अमित कुमार पुत्र संजय विश्वास, निवासी वार्ड 11 केशव नगर, शेखपुरी, गोवर्धनपुर रोड, लक्सर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बरामद नशीले कैप्सूल

39 कैप्सूल – Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride

72 कैप्सूल – Dicyclomine HCL, Tramadol HCL & Acetaminophen

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

व०उ०नि० लोकपाल परमार

उ०नि० विपिन कुमार

हे०कानि० रियाज अली

कानि० किशोर नेगी

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!