उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

देर रात राजधानी की सड़क पर एक और बड़ा हादसा, मौके पर एक की मौत 4 घायल

देहरादून। आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास देर रात सड़क हादसे में सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गयी। साथ ही दो सेल्सटैक्स कर्मचारी, एक पीआरडी जवान सहित चार घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार आशारोड़ी चेकपोस्ट पर सेल्स टैक्स विभाग ने चेकिंग के दौरान सेल्स टैक्स कर्मियों व PRD जवान ने एक यूटिलिटी को वैन को अचानक रुकने का इशारा कर दिया, इशारा देख यूटिलिटी वैन चालक ने ब्रेक लगाये, जिसके बाद पीछे आ रहे 4 से 5 वाहन आपस मे टकरा गए। इतने में इन सभी के पीछे से आ रहे बड़े कंटेनर ने सभी को रौंद दिया।जिसमे यूटिलिटी ड्राइवर सुखदेव सहारनपुर निवासी की मौके पर ही मृत्यु हो व उनका बेटा सुधांशु गम्भीर रूप से घायल हो गया साथ ही 2 सेल्स टैक्स कर्मी व 1 PRD जवान भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेल्स टैक्स कर्मियों ने अचानक सड़क पर आकर गाड़ियां रोकने की कोशिश करी थी, जिस कारण यह हादसा हुआ है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!