उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

सख्ती: कप्तान के आदेश पर सड़कों पर उतरी पुलिस, बिना नंबर प्लेट की 26 मोटरसाइकिल सीज!

हरिद्वार। बुधवार की सुबह संदिग्ध दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कंप मच गया। बिना नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ रही 26 मोटर साइकिलें जब्त की गई है। जनपद मे घटित हो रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थानों को अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में कार्यवाही की बात सामने आ रही है। उक्त आदेश के अनुपालन में देहात क्षेत्र के थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत भगवानपुर इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी के नेतृत्व मे सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट की 26 मोटर साइकिलें एमवी एक्ट के तहत सीज की गई। वहीं दूसरी और अन्य वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!