उत्तराखंडहरिद्वार

महानगर कांग्रेस में महासचिव बने शादाब खान(आशु)

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से ज्वालापुर निवासी शादाब उर्फ आशु खान को महासचिव मनोनीत किया गया है। इस पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और आशु का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया है। आशु खान ने पार्टी के पदाधिकारियों का आभार जताया है।
कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि ज्वालापुर के मोहल्ला मैदानियान निवासी शादाब उर्फ आशु खान को कांग्रेस कमेटी महानगर में महासचिव मनोनीत किया गया है। वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। आशु खान ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। पार्टी को मजबूत बनाने के साथ ही जन-जन तक नीतियों को ले जाने का काम किया जाएगा। इस दौरान निवर्तमान पार्षद इसरार सलमानी,निर्वतमान पार्षद रियाज उर्फ मन्नू अंसारी, हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, अहसान अंसारी, युसूफ साबरी, नौशाद फारुकी,शाहनवाज खान एडवोकेट आदि ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
———————–

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!