देहरादूनहरिद्वार

यूपी पुलिस में तैनात दरोगा के बेटे की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, हरिद्वार से दबोचे गए हत्या के आरोपी

देहरादून। रविवार को जनपद की पर्यटन नगरी मसूरी के भट्टा गांव में होमस्टे में यूपी पुलिस के रुड़की निवासी बेटे की हत्या करने वाली युवती व उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस में तैनात दरोगा के बेटे की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने बताया कि कपिल चौधरी का दिल्ली निवासी युवती कुदरत से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था कपिल ने कुदरत से शादी का वादा किया था लेकिन अब शादी करने को मना कर रहा था ये सारी बात कुदरत ने अपने भाई अब्दुल्लाह को बताई जिसके बाद दोनो ने मिलकर कपिल की हत्या करने की योजना बना ली। आरोपी 9 सिंतबर को कपिल के साथ मसूरी के भट्टा गांव के पास एक होमस्टे में एक कमरे में रुक गए, अगली सुबह जब कपिल गहरी नींद में सो रहा था तो कुदरत और अब्दुल्लाह ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और शव को बेड के नीचे छिपा दिया और मौके से फरार हो गए । पुलिस ने दोनों आरोपियों को हरिद्वार से मृतक की कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!