उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

ज्वालापुर मंडी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए गए 500 दीप, गंगनहर घाट पर भी हुआ दीपोत्सव

ज्वालापुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ज्वालापुर मंडी समिति परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडी समिति के सचिव लवकेश गिरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान परिसर में 500 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा मंडी परिसर रोशनी से जगमगा उठा।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सचिव लवकेश गिरी ने इस मौके पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, जनकल्याण और सकारात्मक संकल्पों के साथ मनाना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम का समापन सभी की सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ।

इसके अलावा, ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा स्थित गंग नहर स्नान घाट पर भी विशेष रूप से दीप प्रज्वलित किए गए, जहां बड़ी संख्या में लोग इस उत्सव में शामिल हुए।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!