उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में दिनदहाड़े मर्डर से हड़कंप- बाइक मैकेनिक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बहादराबाद-शान्तरशाह मार्ग पर बाइक मैकेनिक की दुकान पर पहुंचे दो बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की बौछार से मैकेनिक हैप्पी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही ढेर हो गया।
बताया जा रहा है कि शान्तरशाह गांव निवासी हैप्पी अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी दो बदमाश वहां पहुंचे। हैप्पी कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। लगातार फायरिंग से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
सरेआम गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर बहादराबाद अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को खंगालने के साथ पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।
फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुरानी रंजिश समेत कई एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश और इलाके में चेकिंग तेज कर दी है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!