उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

युवाओं की आवाज़ सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है युवा शक्ति संवाद’—अमित कुमार

कांग्रेस के आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित, कहा—भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध।

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा से सक्रिय भाजपा नेता अमित कुमार बिट्टू ने कांग्रेस विधायक रवि बहादुर द्वारा “युवा शक्ति संवाद” कार्यक्रम को लेकर लगाए गए आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए उन्हें पूरी तरह निराधार, भ्रामक और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के हितों की बात करने के बजाय उन्हें भ्रमित करने और राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जबकि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।


प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अमित कुमार बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने नकल माफिया के खिलाफ देश के सबसे कठोर कानूनों में से एक लागू कर यह साबित किया है कि सरकार युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है, जिससे लाखों युवाओं का सरकार पर विश्वास मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि “युवा शक्ति संवाद” कार्यक्रम का उद्देश्य किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि युवाओं की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सीधे सुनकर उन्हें सरकार तक पहुंचाना है। यह कार्यक्रम युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, उनके विचारों को नीति निर्माण में स्थान देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों पर भी राजनीति करना कांग्रेस की नकारात्मक सोच को दर्शाता है।
अमित कुमार बिट्टू ने कहा कि उत्तराखंड का युवा अब झूठे आरोपों और भ्रम फैलाने वाली राजनीति से ऊपर उठ चुका है। आज का युवा रोजगार, पारदर्शी व्यवस्था, बेहतर शिक्षा, स्वरोजगार के अवसर और सुशासन चाहता है। भाजपा सरकार इन्हीं संकल्पों को लेकर निरंतर कार्य कर रही है और प्रदेश का युवा भी विकास की इस सोच के साथ मजबूती से खड़ा है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल वर्षों तक युवाओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका, वह आज विकास कार्यों पर सवाल उठाकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने का प्रयास कर रहा है। लेकिन प्रदेश की जनता और युवा दोनों ही भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों को देख रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ रहा है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!