उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंटिहरी गढ़वाल

सड़क हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, रेस्क्यू के बाद खाई से निकाला गया शव

ऋषिकेश/टिहरी। उत्तराखंड पुलिस महकमे में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात्रि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब उनका निजी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा थाने से अपनी चौकी की ओर लौट रहे थे। शिवपुरी से पहले बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनका निजी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा खाई में गिरे वाहन तक पहुंचकर विनोद शर्मा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है।

विनोद शर्मा मूल रूप से रानीपोखरी क्षेत्र के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी अचानक हुई मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!