ऑपरेशन रिकवरी में बड़ी सफलता: खोए मोबाइल लौटाकर सिडकुल पुलिस ने जीता जनता का भरोसा, 152 चेहरों पर लौटी मुस्कान

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट कार्य से जनता का विश्वास मजबूत किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व और एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के प्रभावी निर्देशन में थाना सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग ₹36 लाख से अधिक आँकी गई है। इन मोबाइलों की खोज में C.E.I.R पोर्टल बेहद कारगर साबित हुआ। पुलिस टीम ने देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ बेहतरीन समन्वय स्थापित करते हुए इन मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक रिकवर किया।
स्थानीय से लेकर बाहरी राज्यों के श्रमिकों को मिला राहत
बरामद मोबाइल फोन में सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के फोन भी शामिल हैं। जिन लोगों ने अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, उनके चेहरों पर एक बार फिर खुशी लौट आई।

थानाध्यक्ष अजय शाह और टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफलता में थानाध्यक्ष अजय शाह और एसएसआई विकास रावत की अगुवाई में पुलिस टीम की मेहनत काबिले तारीफ रही। टीम ने तकनीकी संसाधनों और लगातार प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल की।
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अजय शाह
एसएसआई विकास रावत
हेड कांस्टेबल विवेक यादव



