उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वाले 11 लोग गिरफ्तार

कोतवाली पिरान कलियर | हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों पर पिरान कलियर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव का माहौल खराब करने वाले 07 महिलाओं व 04 पुरुषों सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम महमूदपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी, जो बाद में विवाद में बदल गई। अगले दिन फिर से तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस ने कप्तान के निर्देशों के अनुपालन में त्वरित हस्तक्षेप करते हुए सभी उपद्रवियों को हिरासत में लिया।
जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से चुनावी रंजिश चली आ रही थी और पूर्व में भी इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने सभी 11 आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
SSP नवनीत सिंह भुल्लर का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की गुटबाजी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
आरोपित: चांद खां, शिफत, तनवीर, दानिश सहित 07 महिलाएं (सभी निवासी ग्राम महमूदपुर, कलियर)
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, सोनू कुमार सहित पुलिस टीम

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!