विधायक मोहम्मद शहजाद के लक्सर में निर्मित आवास पर हुआ विशाल ईद मिलन समारोह,हजारों ने की शिरकत

अहसान अंसारी
——————
लक्सर।हरिद्वार की लक्सर विधानसभा सीट से लोकप्रिय विधायक मोहम्मद शहजाद द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र लक्सर में नवनिर्मित आवास पर भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधायक के समर्थकों और चाहने वालों की भारी भीड़ ने कार्यक्रम की रौनक को और बढ़ा दिया।
इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद यूनुस एडवोकेट, उस्मान आरिफ एडवोकेट, फरमूद अली एडवोकेट, वरिष्ठ बसपा नेता राव अखलाक, मेहरबान ठेकेदार तथा लक्सर अध्यक्ष सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने विधायक मोहम्मद शहजाद को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।



