
हरिद्वार। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बुधवार देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए जिले के थानों और कोतवालियों के प्रभार में बदलाव कर दिया। जारी तबादला सूची के तहत 11 निरीक्षक और 4 उपनिरीक्षकों को इधर-उधर किया गया है।

रानीपुर कोतवाली से इंस्पेक्टर शांति कुमार को हटाकर इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को नया प्रभारी बनाया गया है। प्रदीप बिष्ट को रुड़की कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया गया है। देवेंद्र सिंह रावत को कनखल कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विजय सिंह को बहादराबाद थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि वहां से अंकुर शर्मा को भगवानपुर का एसएसआई नियुक्त किया गया है।
खानपुर से धर्मेंद्र राठी को हटाकर एसआईएस शाखा भेजा गया है और एसएसपी के पीआरओ दिगपाल कोहली को थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा प्रवीन कौशियारी को लक्सर कोतवाली प्रभारी, राजीव रौथाण को भगवानपुर, मणि भूषण श्रीवास्तव को गंगनहर कोतवाली और मनोहर सिंह भंडारी को श्यामपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।



