हरिद्वार

अपहरण का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, नाबालिग अपहृता राजस्थान से सकुशल बरामद

हरिद्वार /भगवानपुर। थाना भगवानपुर क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
थाना भगवानपुर में दिनांक 20.12.2025 को पीड़ित पक्ष खुद की नाबालिग पुत्री के अपहरण के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थाना प्रभारी भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने लगातार दबिश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग अपहृता को राजस्थान से सकुशल बरामद किया। बरामदगी के बाद मुकदमे में पोक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
इस मामले में प्रकाश में आए आरोपी गोविन्दा पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम सकतपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!