हरिद्वार
दुस्साहस:कस्साबान में दोस्त संग बिरयानी खाने गए युवक पर हमला,मुकदमा दर्ज

| हरिद्वार।ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिरयानी खाने गए युवक से मारपीट का मामला सामने आया है।कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए शाकिर पुत्र सलीम ने बताया कि मेरा दोस्त अनस और अन्य सभी दोस्त कस्सावान मेन रोड पर बिरयानी खाने गए थे तभी कुछ युवको जिनका नाम सानियर, सहरियाज, तनवीर, अमन, काशिफ, तन्जीम उर्फ टीपू, उकेश उर्फ (आशु), सुहैल, इमरान व अन्य लडको द्वारा हमारे साथ आकर मारपीट की गई हमने अपना बचाव किया तो इनके द्वारा हमे लोहे की रॉड, पेच व कट्टा दिखाया व हम पर वार किया इनके द्वारा हमे जान से मारने का प्रयास किया गया धमकी दी गई दुबारा इधर आए तो जान से मार दूंगा व गाली गलोच की गई ।पुलिस ने शाकिर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। |



