हरिद्वार

हरिद्वार में चला ऑपरेशन कालनेमी, आस्था से खिलवाड़ करने वाले 105 फर्जी बाबा दबोचे

हरिद्वार। धार्मिक आस्था की आड़ में भोले-भाले श्रद्धालुओं का शोषण करने वाले ढोंगियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) में दिए गए सख़्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद भर में “ऑपरेशन कालनेमी” चलाया गया।
इस विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए ऐसे कुल 105 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो धार्मिक वेशभूषा और आस्था का सहारा लेकर आमजन को गुमराह कर रहे थे।
पुलिस की जांच में सामने आया कि ये आरोपी स्वयं को साधु-संत, बाबा अथवा तांत्रिक बताकर लोगों से धन, वस्त्र व अन्य लाभ प्राप्त कर रहे थे। अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना और श्रद्धालुओं को ठगी से बचाना है।
थाना-वार कार्रवाई का विवरण
🔹 कोतवाली नगर हरिद्वार – 57 आरोपी
🔹 कोतवाली ज्वालापुर – 33 आरोपी
🔹 थाना बहादराबाद – 09 आरोपी
🔹 थाना श्यामपुर – 06 आरोपी

पुलिस का सख़्त संदेश

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार का शोषण, ढोंग या ठगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!