पथरी जंगल में कच्ची शराब पर बड़ा एक्शन : अवैध भट्टियां ध्वस्त कर कच्ची शराब नष्ट

हरिद्वार। मुखबिर खास की सूचना पर आबकारी विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने पथरी जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से बनाई जा रही कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया।
छापेमारी अभियान का नेतृत्व मनोज गुप्ता (प्रधान आबकारी सिपाही, लक्सर) ने किया। टीम में सनी सैनी (प्रधान आबकारी सिपाही), नकुल तोमर, रवि कुमार (आबकारी सिपाही) शामिल रहे। वन विभाग की ओर से आकाशदीप सैनी, उमेश सिंह राजपूत एवं योगेश भारद्वाज (वन बीट अधिकारी) मौजूद रहे।
संयुक्त टीम ने जंगल के भीतर संचालित अवैध भट्टियों को नष्ट करते हुए भारी मात्रा में लहन व कच्ची शराब नष्ट की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी सख़्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



