हरिद्वार

हादसा: 70 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, SDRF ने 5 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

टिहरी गढ़वाल। ब्यासी क्षेत्र के समीप देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। 15 दिसम्बर 2025 को मध्यरात्रि करीब 01:22 बजे एक थार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF को दी गई।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी की टीम सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने पाया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन थार (संख्या DL 2CBF 4668) गहरी खाई में गिरा हुआ है, जिसमें कुल 05 लोग सवार थे।

SDRF टीम ने त्वरित और समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

हादसे में घायल व्यक्तियों के नाम —

1. सोहिल (32), निवासी दिल्ली

2. रोहित गुप्ता (28), निवासी साहिबाबाद

3. आशीषपाल (28), निवासी गाजियाबाद

4. विकास कुमार (26), निवासी साहिबाबाद

5. भास्कर कुमार (27), निवासी साहिबाबाद

SDRF की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और सभी घायलों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!