Blog

सख्ती: अवांछित तत्वों की पहचान हेतु ज्वालापुर पुलिस द्वारा सुबह-सुबह चलाए गए किरायेदार सत्यापन अभियान से खलबली!

हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा किरायेदारों व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में रविवार की सुबह कोतवाली ज्वालापुर की दोनो पुलिस चौकी अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर विजय सिंह के निर्देशन में प्रभारी चौकी रेल उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर व प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक आशीष नेगी के नेतृत्व में टीम बनाकर सुभाष नगर.मोहल्ला तेलियान.मोहल्ला कोटरावान. सूरज नगर लोधा मंडी हरिलोक कालोनी के आस पासआदि जगहों पर किरायेदारों एवं घरलू नौकरों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।

फ़ाइल फ़ोटो-कप्तान प्रमेंद्र डोबाल

अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 10 मकान मालिको के विरूद्ध (83 )पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मकान मालिक के 10-10 हजार के कुल *(100000)* हजार ₹ चालान कर चलानी रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है। अभियान के दौरान *40 किरायेदारों व घरेलू नौकरों* का मौके पर ही सत्यापन की कार्रवाई की गयी।पुलिस द्वारा चलाए गए किरायेदार सत्यापन अभियान के चलते बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों में हड़कंप मचा रहा। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर विजय सिंह ने बताया कि किराएदारों के सत्यापन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!