उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

गंग नहर किनारे दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शवों की शिनाख्त

सैफ सलमानी

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में गंग नहर में दो व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है।पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि रविवार को क्षेत्र के अलग-अलग घाट से लोगो से सूचना मिली की गंग नहर के किनारे दो व्यक्तियों के शव पड़े है। एक शव सतीघाट उम्र 65 दूसरा शव उम्र 55 दिल्ली आश्रम के पीछे गंग नहर से बरामद हुआ है। दोनो शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दिल्ली आश्रम के पीछे गंग नहर में मिले शव के सर पर चोट के निशान हैं। पुलिस दोनो मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।दोनो शव के पास से कोई आधार कार्ड नही मिला है। पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!