उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

युवती से गैंग रैप करने वालों पर नगर पुलिस ने कसा शिकंजा, 24 घंटे के भीतर ही पहुंचाया जेल

हरिद्वार: चारधाम यात्रा को लेकर जहां नगर पुलिस ने हरिद्वार क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए मौर्चा संभाला हुआ है वहीं दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र में होने वाली अपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसा हुआ है जिसकी ताजा उदाहरण नगर पुलिस द्वारा यह दिया गया कि 24 घंटों के भीतर ही युवती से बलात्कार करने के दो आरोपियों को सालांखों के पीछे पहुंचा दिया गया। यात्रियों से हरिद्वार के सराबोर होने के बाद भी नगर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

फोटो- एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल।

जानकारी के अनुसार टिहरी की रहने वाली एक युवती द्वारा पुलिस को शिकायत की गई थी कि उसके साथ 22वर्षीय दीपक पुत्र मूलचंद व 20वर्षीय मनीष पुत्र राजेश निवासी संभल द्वारा हरिद्वार बुलाकर गैंग रैप किया गया। युवती की शिकायत पर नगर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के आदेश पर शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम द्वारा मुखबिर खास को सक्रिय करते हुए आरोपियों की धरपकड़ को लेकर कार्यवाही तेज की जिसके बाद टीम की मेहनत का असर ये हुआ कि 24घंटे के भीतर ही आरोपियों को सलांखों का मुंह देखना पड़ गया।

जानकारी देते हुए कोतवाली निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया की युवती की दोस्ती आरोपी दीपक से फेसबुक पर हुई थी जिसके बाद दोनो की मुलाकात देहरादून भी हुई थी जहां आरोपी द्वारा युवती की वीडियो बना ली गई थी जिसके माध्यम से आरोपी द्वारा पीड़िता को ब्लैकमैल किया जा रहा था और आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ हरिद्वार में गैंग रैप की घटना को अंजाम दिया गया।

बता दें की नगर पुलिस की इस कार्यवाही से खुश होकर कप्तान डोबाल ने भी टीम की पीठ थपथपाई है।

 

 

गिरफ्तार आरोपियों-

1-दीपक पुत्र मूलचन्द निवासी हालू सराय थाना ठेर जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष

2-मनीष कुमार पुत्र राजेश निवासी आलम सराय हसीना बेगम अस्पताल के सामने थाना ठेर जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष

पुलिस टीम-

1-उ0नि0 विक्रम सिह

2-उ0नि0 निशा सिह

3-कानि0 108 अर्जुन सिह

4-कानि0 674 जसवीर सिह

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!