Blog

ज़िम्मेदारी: तो IPS अभिनव के कंधे पर सजा उत्तराखंड पुलिस मुखिया का ताज़

CM के विशेष प्रमुख सचिव सहित प्रदेश मे कई अहम पद भी संभाल चुके है अभिनव

देहरादून। शासन द्वारा प्रदेश के नई डीजीपी की ज़िम्मेदारी 1996 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अफसर अभिनव कुमार को सौंप दी गई है। उत्तरखंड के डीजीपी अशोक कुमार कल रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायर होने से एक दिन पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अफसर अभिनव कुमार को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। देर शाम शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले वह ADG LO, ADG Admin, IG गढ़वाल व पूर्व मे हरिद्वार, उधमसिंहनगर और देहरादून पुलिस कप्तान भी रहे हैं। कुछ महीनों तक उन्होंने आईजी गढ़वाल के पद पर सेवा दी है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में सेवा दी। जिस वक्त जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अभिनव कुमार के हाथ में कमान थी। अभिनव कुमार पहले ऐसे पुलिस अधिकारी भी हैं जिन्हें शासन में विशेष प्रमुख सचिव जैसे बड़े पद तैनाती देकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!