Blog

22 जनवरी को होगा नये भारत का उदय, रामराज्य की संकल्पना साकार : मदन कौशिक

प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी के राज में भारत का खोया सम्मान वापस : स्वामी संतोषानंद

नमो नमो मोर्चा भारत के कार्यकर्ताओं ने श्री अवधूत मंडल आश्रम में चलाया सफाई अभियान

हरिद्वार। भाजपा विधायक मदन कौशिक ने कहा कि 22 जनवरी को एक नये इतिहास का सृजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नये भारत का उदय होगा। देश मे रामराज्य की संकल्पना आधारभूत होने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर नमो नमो मोर्चा, भारत के कार्यकर्ता एक कदम आगे बढ़कर कार्य कर रहें है। इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
गौरतलब है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नमो नमो मोर्चा, भारत के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर सिंहद्वार ज्वालापुर हरिद्वार में स्वच्छता अभियान चलाया। नगर विधायक मदन कौशिक, एवं महामंडलेश्वर डॉ संतोषानंद देव महाराज के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरे मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर धुलाई की।इस मौके पर महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि नमो नमो मोर्चा भारत के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हैं। आज देशभर में रामोत्सव की धूम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सीएम योगी भारत भूमि पर महापुरुष के तौर पर अवतरित हुए हैं। राममंदिर निर्माण के साथ ही उन्होंने भारत माता के खोये सम्मान को वापस दिलाने का कार्य किया है। आज पूरा देश रामनाम का गुणगान कर रहा है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी सहित समस्त देशवासियों का आभार व्यक्त करते है। निश्चित तौर पर भारत में रामराज्य की स्थापना का सपना साकार होने जा रहा है।
नमो नमो मोर्चा भारत के संरक्षक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा नमो नमो मोर्चा भारत के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। जों अपने राजा के इशारे पर दिन रात सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। आगामी 22 जनवरी तक लगातार सफाई अभियान, दीपदान, कीर्तन भजन आदि के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। नमो नमो मोर्चा भारत की महिला जिला अध्यक्ष रंजीता झा ने कहा कि भगवान राम के कार्य में हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने कहा कि देशवासियों में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गजब का उत्साह है। महासचिव बीएन राय पूरे देश में धार्मिक उत्सव मनाया जा रहा है। देशवासियों को एक बार फिर दीपावली मनाने का मौका मिला है। नमो नमो नमो मोर्चा भारत के संरक्षक एवं जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर आगे बढ़कर उनके निर्देशों को पूरा करने के लिए सब प्रतिशत प्रदान करेंगे। इस मौके पर तरुण शुक्ला प्रदेश आईटी, शिव शंकर पाण्डेय, जिला महामंत्री, ज्ञान प्रकाश , कोषाध्यक्ष हरिनारायण त्रिपाठी, जिला मंत्री सुधा राठौर संगीता बंसल, नीति शर्मा सचिन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!