Blog

विश्व गुरु बनने की तरफ बढ़ रहा भारत : श्रीमहंत रविंद्र पुरी

प्रयागराज के चंद्रयान थीम पार्क में चंद्रयान के मॉडल का उद्घाटन

हरिद्वार: प्रयागराज में त्रिवेणी मार्ग स्थित चंद्रयान थीम पार्क में स्थित चंद्रयान के मॉडल का उद्घाटन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने किया। भव्य आरती में शामिल अपार्जन समूह भाव विभोर रहा।
श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि वे भगवान राम की मूर्ति देखकर के आ रहे हैं। एक समय था कि जब भगवाधारी अथवा चंदन लगाकर के जाने वाले व्यक्तियों को डंडों से मारा जाता था और जेल के चारदिवारी के पीछे भेज दिया जाता था आज भाग्य से ऐसा समय आया है कि संपूर्ण वातावरण राममय हो गया है और हर तरफ राम-राम और सिर्फ राम ही दिखाई पड़ रहे हैं। यह एक अलौकिक संयोग है और निश्चित ही भारत विश्व गुरु बनने की श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। कहा कि चंद्रयान का यह मॉडल एवं चंद्रयान का चंद्रमा पर उतरना धर्म धर्म एवं विज्ञान का विहंगम सहयोग है। जो की राष्ट्र को तकनीकी तौर पर एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से आगे ले जाएगा। संजय पाठक राष्ट्रीय संगठन मंत्री , अमरेंद्र नाथ सिंह प्रदेश अध्यक्ष, पुरुषोत्तम शर्मा राष्ट्रीय महासचिव अमित तिवारी महानगर अध्यक्ष केडी तिवारी अध्यक्ष जमुना पार एवं बड़ी संख्या में अखिल भारतीय सनातन परिषद के कार्यकर्ता एवं प्रदर्शनी में आए लोग मौजूद रहे। इस मॉडल को साकार करने में विपिन नारायण तिवारी व उनके पिता श्री रामनारायण तिवारी ने सहयोग किया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने उनकी सराहना करते हुए एक आदर्श समागम बताया।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!