Blog

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ा चार कुंतल मिलावटी पनीर

त्यौहरी सीजन में मिलावट खोरी पर अंकुश लगाने के लिये खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान

हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चार कुंतल मिलावटी पनीर बरामद किया है। त्यौहारी सीजन में पनीर और मावे की मांग बढ़ने पर मिलावट खोर भी सक्रिय हो गए है। मिलावट खोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। लकसर से देहरादून नकली पनीर ले जाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने सवेरे करीब 4 बजे जगजीतपुर चैकी के पास पनीर ले जा रही गाड़ी को रोककर चालक से पूछताछ करते हुए बिल दिखाने को कहा तो वह बिल नहीं दिखा सका। इस पर टीम ने जांच के लिए सैंपल लेकर पनीर को गढ्ढे में दबाकर नष्ट कर दिया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि बरामद पनीर की जांच की गयी तो उसमें से दुर्गन्ध आ रही थी। मिलावट की संभावना को देखते हुए सैंपल लेकर पनीर को नष्ट कर दिया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावटखोरी और सब स्टैंडर्ड खाद्य पदार्थ के खिलाफ लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश के बॉर्डर से माल हरिद्वार और उत्तराखंड के दूसरे जिलों में पहुंचता है। इसलिए बार्डर पर भी खास सतर्कता बरती जा रही है। छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दूसरी और श्यामपुर पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाते हुए दूध, मावा, पनीर के 26 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। दीपावली के अवसर पर अन्य राज्यों से मिलावटी व सिंथेटिक खाद्य पदार्थो की सप्लाई पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी के आदेशों पर श्यामपुर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ अभियान चलाते हुए बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली की और से आने वाले दूध, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थ सप्लाई करने वाले वाहनों की चेकिंग की और दूध, मावा और पनीर के 26 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!