उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 लेखपाल हुए इधर से उधर

हरिद्वार। जनपद की कमान सँभालने के कुछ ही दिन बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एक्शन मोड में नजर आए। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने सोमवार को बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने सात रजिस्टार कानूनगो और 39 लेखपालों के तबादले कर दिए हैं।

जिलाधिकारी हरिद्वार

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से एक ही जगह पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण को प्राथमिकता दी गई है, ताकि क्षेत्रीय प्रशासन में निष्पक्षता बनी रहे और जनता को बेहतर सेवा मिल सके। इसके साथ ही कुछ ऐसे कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है जिनकी कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें मिल रही थीं।

प्रशासनिक सुधार की दिशा में कदम

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा लिया गया यह निर्णय न केवल प्रशासनिक स्तर पर अनुशासन को मजबूत करेगा, बल्कि सरकारी कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही को भी बढ़ावा देगा। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि “किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और सभी अधिकारी व कर्मचारी जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखें।”

नए सिरे से जिम्मेदारियां

तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द ही नई जिम्मेदारियों की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की शासकीय कार्य में बाधा न आए। जिला प्रशासन का मानना है कि यह फेरबदल फील्ड लेवल पर काम की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगा।

जनता की उम्मीदें बढ़ीं

प्रशासनिक फेरबदल से आम जनता को भी राहत की उम्मीद है। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी के इस कदम का स्वागत किया है और आशा जताई है कि इससे जमीन से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!