उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

हादसा: तेज रफ़्तार पिकअप दुर्घटना ग्रस्त, 11 लोग हुए घायल

मौके पर पहुँचे ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत व उनकी टीम ने घायलो को अस्पताल पहुंचाया

हरिद्वार: सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर रॉयल वृंदावन होटल के पास एक मैक्स वाहन गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। चेतक 14 के माध्यम से पुलिस को रात 9 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें 13 लोग सवार थे। यह सभी यात्री उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से करणप्रयाग की ओर मजदूरी के लिए जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर अमरजीत सिंह  पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत राजकीय अस्पताल भिजवाया तथा यातायात व्यवस्था को सामान्य किया।

पुलिस के अनुसार, गाड़ी में कुल 13 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 11 लोग घायल हुए हैं। गनीमत रही कि सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायलों के नाम और पते निम्नलिखित हैं:

घायल यात्रियों की सूची:

1. अमित (पुत्र सतपाल), उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बड़गांव, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर
2. परितोष (पुत्र काशीराम), उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम भैसरो, थाना ननौता, जिला सहारनपुर
3. सुनील (पुत्र विक्रम सिंह), उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम माधोपुर, थाना तित्रों, जिला सहारनपुर
4. पंकज (पुत्र फूल सिंह), उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कलरपुर गुर्जर, थाना मनिहारान, जिला सहारनपुर
5. अजंता मेनवाल (पुत्र धनीराम), उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम कलरपुर गुर्जर, थाना मनिहारान, जिला सहारनपुर
6. राजू (पुत्र बबलू), उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कलरपुर गुर्जर, जिला सहारनपुर
7. सुनील (पुत्र फूल सिंह), उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कलरपुर गुर्जर, जिला सहारनपुर
8. हर्ष देव (पुत्र धनीराम), उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम कलरपुर गुर्जर, जिला सहारनपुर
9. अजय कुमार (पुत्र भरत सिंह), उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कलरपुर गुर्जर, जिला सहारनपुर
10. साहिल मेहरा (पुत्र राजकुमार), उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम कलरपुर गुर्जर, जिला सहारनपुर
11. मोनू कुमार (पुत्र राजकुमार), उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कलरपुर गुर्जर, जिला सहारनपुर

पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में ओवरलोडिंग और वाहन चालक की असावधानी को कारण माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!