सीबीएसई परीक्षा में प्रथम ने लहराया परचम,84% अंक हासिल कर बढ़ाया मान!

हरिद्वार।सेंट मैरी स्कूल में कक्षा 12 के छात्र प्रथम ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। प्रथम की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
बताया जा रहा है कि प्रथम शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं और नियमित अध्ययन के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उनके परिजनों और मित्रों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
प्रथम के पिता राजकुमार कॉरपोरेशन बैंक में कार्यरत हैं। बेटे की सफलता पर उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने भी प्रथम की उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।



