उत्तराखंडहरिद्वार

लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कप्तान डोबाल की कार्यवाही, एसएसआई व चौकी इंचार्ज सहित 5 लाइन हाज़िर

हरिद्वार: जनपद में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा कार्य ने लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पाँच पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर किया गया है।

फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा एसएसआई ज्वालापुर राजेश बिष्ट व तत्कालीन रेल चौकी इंचार्ज ज्वालापुर वीरेंद्र नेगी को तो वहीं मंगलोर क़स्बा चोकी प्रभारी नवीन नेगी जबकि मंगलोर कोतवाली से हैड कांस्टेबल मनोज व कांस्टेबल उत्तम सिंह को लाइन हाज़िर कर दिया गया है। हरिद्वार पुलिस कप्तान की इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!