
हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार को हरकीपैड़ी और आसपास के घाट क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान धर्म की आड़ में भ्रम फैलाने, बिना पहचान पत्र के ठहरने और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 20 व्यक्तियों को पुलिस ने धारा 172 BNSS में गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे इस विशेष अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने सभी चौकी प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को घाट क्षेत्र में सक्रिय ढोंगियों और बहरूपियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए थे। आदेशों के अनुपालन में शनिवार को पुलिस टीमों ने हरकीपैड़ी, रोडीबेलवाला, पंतद्वीप पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जांच की।
चेकिंग के दौरान कई लोग पहचान पत्र नहीं दिखा पाए, जबकि कुछ संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। पुलिस ने सभी 20 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घाट क्षेत्र में ऐसे संदिग्ध और कालनेमी प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के नाम–पते इस प्रकार हैं—
1. ओमपाल पुत्र मेघराज सिंह, निवासी सिरोरा, लोनी गाजियाबाद (उ.प्र.), आयु 48 वर्ष।
2. अर्जुन पुत्र लखन, निवासी बेनीपुर, दरभंगा (बिहार), आयु 50 वर्ष।
3. प्रयाग गिरी शिष्य नवरत्न गिरी, निवासी मसाड़ घाट, होशियार (पंजाब), आयु 66 वर्ष।
4. राकेश पुत्र सुन्दर, निवासी लालजीवाला, हरिद्वार, आयु 55 वर्ष।
5. सुरेश पाँचाल उर्फ बाबा धतूरानाथ पुत्र अशोक पाँचाल, निवासी कोटा (राजस्थान), आयु 45 वर्ष।
6. रघुवीर पुत्र होशियार सिंह, निवासी झुंझुनु (राजस्थान), हाल धोबी घाट पार्किंग।
7. संतोष गिरी पुत्र सिंघासन गिरी, निवासी गोरखपुर (उ.प्र.), आयु 65 वर्ष।
8. अमर सिंह पुत्र राजाराम, निवासी कन्नौज (उ.प्र.), आयु 53 वर्ष।
9. निर्मल सिंह पुत्र धर्म सिंह, निवासी लालजीवाला, हरिद्वार, आयु 40 वर्ष।
10. अशोक नाथ पुत्र वाणो यादव, निवासी अंबाला, आयु 45 वर्ष।
11. बाबा बालकनाथ पुत्र रामसूख दास, निवासी हरकी पैड़ी, आयु 62 वर्ष।
12. वीरेन पुत्र साधु सिंह, निवासी एटा (उ.प्र.), आयु 60 वर्ष।
13. गजेन्द्र पंवार पुत्र जय सिंह, निवासी कुल्हाड़, पौड़ी गढ़वाल, आयु 38 वर्ष।
14. राकेश कुमार पुत्र जमना प्रसाद, निवासी बरेली (उ.प्र.), आयु 60 वर्ष।
15. करमु पुत्र सिधराम, निवासी कैथल (हरियाणा), आयु 60 वर्ष।
16. अशोक सैन पुत्र बाबूलाल सैन, निवासी चित्तौड़गढ़ (राजस्थान), आयु 45 वर्ष।
17. गौतम पुत्र बजाउ, निवासी इंद्रा बस्ती, हरिद्वार, आयु 36 वर्ष।
18. हीरा पुत्र रामनारायण, निवासी धीरवाली, ज्वालापुर, आयु 19 वर्ष।
19. रामदास पुत्र रामनारायण, निवासी धीरवाली, ज्वालापुर।
20. संजय कुमार पुत्र स्व. झुल्लन सिंह, निवासी बरसालीगंज, बिहार, आयु 62 वर्ष।



