उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

कलियर में मानसून को देख चाक चौबंद की जाएगी सफाई व ड्रैनेज व्यवस्था

कलियर में नालों की सफाई व दरगाह परिसर की मरम्मत हमारी पहली प्राथमिकता: शादाब शम्स

हरिद्वार: पिरान कलियर में समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जिलाधिकारी समेत वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स भी उपस्थित रहे। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष द्वारा मानसून के समय पिरान कलियर क्षेत्र में होने वाली समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया और समस्याओं को दूर किए जाने की बात कही। साथ ही यह भी बता दें की रोशनाबाद स्थित जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में पिरान कलियर में मानसून के दृष्टिगत नालो आदि की सफाई एवं पानी के निकासी एवं व्यवस्थाओं पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि पिरान कलियर में वर्षभर देश–विदेश के अकीदतमंद आते हैं, देश–विदेश से आने वाले अकीदतमंदों की सहूलियत का पूरा ध्यान दिया जाए ताकि जनपद से सभी अकीदतमंद सुखद यादें लेकर जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कलियर में आने एवं जाने के अलग-अलग स्थान निर्धारित किया जाए एवं मानसून से पहले कलियर के आस पास इलाको में ड्रेनेज प्लान द्वारा पानी की निकासी की जाए तथा पिरान कलियर की मरम्मत से पहले ड्रैनेज, सीवर सिस्टम, पीने के पानी की आदि का मास्टर प्लान तैयार कर उसे मानसून से पहले पूर्ण कर लिया जाए उसके पश्चात ही कलियर में बेसमेट आदि की मरम्मत की जाये।

वहीं बैठक में ग्रामीण अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कलियर में मानसून के दौरान नालों तथा नालियों में कूड़ा के कारण वर्षा जल इक्ठ्ठा हो जाता है तथा कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे कई बिमारियों के पनपने का खतरा बना रहता है। साथ ही उन्होंने बताया कि दरगाह शरीफ में शौचालयों की साफ सफाई तथा आधुनिक टॉयलेट का निर्माण, पार्किंग एवं पार्क की व्ययवस्था तथा मजार ए शरीफ में बेसमेट आदि के प्लान तैयार किया गया है।

इस अवसर पर अध्यक्ष उत्तराखण्ड बोर्ड शादाब शम्स, सीईओ सैयद शिराज उस्मानी, पिरान कलियर प्रबंधक रजिया बेग, (आर्किटेक) ऐकांश अग्रवाल तथा नितिन पाण्डे उपस्थित थे।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!