उत्तरकाशीउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

हादसा: पहाड़ी से मैक्स वाहन पर गिरा बोल्डर, एक की मौत दो घायल!

एसडीआरएफ की टीम ने बहार निकाल पहुंचाया अस्पताल...

देहरादून। बड़कोट-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से भारी भरकम पथर गिरने के कारण एक चौपहिया वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चालक की मौक़े पर ही मृत्यु हो गई। वही, वाहन में सवार दो अन्य व्यक्ति सामान्य रूप से घायल है। जिनके एसडीआरएफ की टीम द्वारा वक़्त रहते बहार निकाल लिया गया। मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरछा बैंड के पास अचानक ऊपर से पत्थर आने के कारण मैक्स वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। वाहन चालक गाड़ी के अंदर ही फंसा रहा। जिस कारण उसकी जान नहीं बच पाई। जबकि दो अन्य सामान्य घायल है। सुचना मिलने पर मौक़े पर पहुंची टीम ने चालक पुष्कर सिंह पुत्र पंचराम सिंह को मृत हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वही, घायलो को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!