
हरिद्वार। जिला हरिद्वार की विधानसभा कलियर क्षेत्र के मुस्तफाबाद मरगुपुर में जन अधिकार पार्टी (ज) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की उपस्थिति में तालिब हुसैन के नेतृत्व में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और मिशन 2027 को लेकर रणनीति तय करना रहा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मिशन 2027 के तहत जन अधिकार पार्टी आम जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और जनसमस्याओं को प्रमुख मुद्दा बनाकर मैदान में उतरेगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष (हरिद्वार-रुड़की) नदीम अहमद, प्रदेश प्रवक्ता रिज़वान, विधानसभा सचिव लक्सर जमाल अख्तर, विधानसभा अध्यक्ष कलियर आजाद अली, मजाहिद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों अलीम, सखावत, सरफराज, इक़बाल, मुनसद, सलीम, हनीफ, आक़िल, फैयाज, परवेज़, इमरान ठेकेदार, शफीक प्रधान, अब्दुल रहमान, शौकीन, मुर्सलिन, कामिल, मबसब (हाथी), यासिर गाटर, शाहरुख और शमशेर की भी उपस्थिति रही।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संगठन को मजबूत करने और मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।



