हरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा वार 4.530 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक तस्कर को 4.530 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी डोभाल ने जनपद भर में अवैध शराब, स्मैक, चरस और गांजा तस्करी पर प्रभावी प्रहार करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए थे। आदेशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।

इसी क्रम में 29 नवंबर को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नहर पटरी, लाल पुल के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से 4.530 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रिंकु शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चक्की वाली गली, लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांजा की मात्रा को देखते हुए पुलिस ने इसे बड़ी बरामदगी बताते हुए कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करी को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

—पुलिस टीम:

– उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय
– कांस्टेबल सुनील शर्मा
– कांस्टेबल अर्जुन चौहान

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!