उत्तराखंडउधम सिंह नगरएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

1000 एकड़ स्मार्ट सिटी, 700 करोड़ का एयरपोर्ट और ज़ीरो टॉलरेंस—उत्तराखण्ड बनेगा उद्योगों का नया हब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसायटी पंतनगर का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधियों ने राज्य में बेहतर औद्योगिक माहौल तैयार करने और सोसायटी के रजत जयंती कार्यक्रम के सफल आयोजन में मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार उद्योग-अनुकूल नीतियाँ तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि किच्छा खुरपिया फार्म का विकास और अमृतसर–कोलकाता औद्योगिक गलियारा ऊधम सिंह नगर को उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि किच्छा खुरपिया क्षेत्र में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी और सेटेलाइट एम्स प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उद्यमियों की सुविधा के लिए जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर उद्योग से जुड़े लोगों का उत्पीड़न न हो। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति लगातार प्रभावी साबित हो रही है।

धामी ने कहा कि पंतनगर में 700 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए करीब 900 एकड़ भूमि उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही खुरपिया में 1000 एकड़ में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी का निर्माण हो रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि कार्यक्रमों में गुलदस्ते की जगह पुस्तकें भेंट करने की पहल को आगे बढ़ाया जाए, ताकि पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।

मुलाकात के दौरान सोसायटी के अध्यक्ष धर सिन्हा, अजय तिवारी, गौरव हरीश और विनीत शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!