उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

कार्रवाई: छह वर्षों के लिए पार्टी से निकाले गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर!

लगातार पनप रहे विवादों और पार्टी की मर्यादा को देखते हुए लिया गया निर्णय...

हरिद्वार। पिछले कई माह से विवादों से जुड़े एवं हाल ही में दूसरी शादी को लेकर चर्चा में आए ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अब भाजपा ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अपनी दूसरी पत्नी से काफ़ी लम्बे समय से चला आ रहा विवाद भलेही थम गया हो लेकिन दूसरी शादी उनके लिए अब वनवास का कारण बन गई है। अब उन्हें छह वर्षों के लिए पार्टी से बाहर रह कर वनवास काटना पड़ेगा। शनिवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उनको छह वर्षों के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!