एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार
ब्रेकिंग….धनपुरा में ब्लास्ट से हड़कंप,दो घायल

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपुरा में हुए धमाके से दो युवकों के घायल होने का मामला सामने आया है।संदिग्ध रूप से हुए ब्लास्ट से गांव में हड़कंप मच गया। घायलों को क्लासिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारण की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सम्पूर्ण जानकारी सामने आते ही विस्तृत समाचार प्रकाशित किया जाएगा।